फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   18 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

18 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 28 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
18 किलो चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
एसआईयू टीम ने रामपुर में चूरा पोस्त की खेप के साथ बाइक सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 18 किलो 402 ग्राम चूरा पोस्त बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी रामपुर और अमर सिंह निवासी बैहली मोहल्ला के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने मंगलवार देर रात को रात्रि गश्त के दौरान चंद्रलोक कॉलोनी रामपुर में नाका लगाया था। पुलिस टीम ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति घबरा गए और मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस को शक हुआ। बाइक पर रखे एक प्लास्टिक के बोरू की तलाशी लेने पर करीब 18 किलो 402 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान पवन कुमार व अमर सिंह के रूप में बताई। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पवन कुमार निवासी रामपुर व अमर सिंह निवासी मोहल्ला बैहली को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed