फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लकड़ी की काठी....पर थिरके छात्र

लकड़ी की काठी....पर थिरके छात्र

Sun, 07 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी की काठी....पर थिरके छात्र

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
श्री श्री रविशंकर स्कूल ऊना में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त डॉ. राजीव डोगरा, स्कूल के चेयरमैन सतीश शर्मा और एमडी सुमेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा मुहैया करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति मूल्यों और आदर्शों से परिपूर्ण रही है। उन्होंनेे बच्चों को कड़ी मेहनत करने की नसीहत देते हुए कहा कि भारत देश फिर से विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बने ऐसा लक्ष्य लेकर वे आगे बढ़ने का प्रयास करें। वार्षिक समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन


छात्रों ने लकड़ी की काठी, सजन रेडियो, चंदा चमके, बुमरो-बुमरो, भेडा तेरियां हो, रंगीलो मारो ढोलना सहित नाटी, भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति पर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य मदन शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वीरेंद्र कंवर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. अशोक सखूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
मुख्यातिथि ने पहली कक्षा से आदित्य, अक्षित, शारदा, आदित्य, दूसरी कक्षा से आरती, अभिषेक, अंश, तीसरी कक्षा से मान्या, अभिनव, शिवम, चौथी कक्षा से परमजीत सिंह, सादगी, जानवी, अनिकेत, पांचवीं कक्षा से आदित्य, नंदिनी, पल्लवी, श्वेता, छठी कक्षा से वंशिका, राजेश्वर, वंश, अलिशा, सातवीं से अमरजीत, सतिंद्र, भानुजा, प्ररेणा, आठवीं कक्षा से श्रेया, ज्योति, गौरी, शुभम, नौवीं कक्षा से जेनिया, मनीषा को पुरस्कार देकर नवाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed