फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   60 thousand devotees bowed their heads at the court of Mata Chintpurni

Una News: 60 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया माता चिंतपूर्णी के दरबार शीश

Fri, 02 Jan 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
60 thousand devotees bowed their heads at the court of Mata Chintpurni
नवबर्ष पर माता चिंतपूर्णी जी के दशनों के लिए लाईनों में खडे भक्तजन।संवाद
नववर्ष पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में दिखा भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम
विज्ञापन

लाइव रिपोर्ट
रात एक बजे से ही खोल दिए थे माता चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट
सुबह साढ़े पांच बजे आरती, सुबह साढ़े नौ बजे बारिश भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं के कदम
अजय कालिया/अमन शर्मा
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में नववर्ष पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 60,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पवित्र पिंडी के दर्शन के लिए रात 1 बजे से ही कपाट खोल दिए गए थे और सुबह 5.30 बजे आरती संपन्न हुई।
सुबह 9.30 बजे मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई, लेकिन ठंड और बारिश श्रद्धालुओं के उत्साह को नहीं रोक पाई। बच्चे और बुजुर्ग भी घंटों लाइन में खड़े होकर माता के दर्शन करने आए। रात को आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वागत हुआ, जबकि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

श्रद्धालु माता रानी के जयकारों और भेंटों के साथ मंदिर पहुंचे। पंजाब के विभिन्न संस्थानों की ओर से लंगर भी लगाए गए, ताकि श्रद्धालु भोजन कर सकें। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नववर्ष पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया। ठंड के कारण कई श्रद्धालु मंदिर न्यास के मेडिकल कैंप में आकर दवाई भी ले रहे थे। डॉ. सुरेश गर्ग ने बताया कि रात के समय 543 मरीजों ने ठंड, उल्टी और बुखार जैसी शिकायतों की दवा ली।
श्रद्धालु नवीन कुमार ने कहा -बारिश होने के बावजूद हौसला नहीं टूटा। माता के जयकारों के साथ सीढ़ियां चढ़कर दर्शन किए। मंदिर में व्यवस्था बहुत अच्छी थी।
श्रद्धालु नितिश कुमार ने कहा -रात से ही मंदिर में काफी भीड़ थी। आरती के दौरान भीड़ लगातार बढ़ती रही। मंदिर प्रबंधन ने हर तरह की सुविधा दी और अद्भुत नजारा देखने को मिला।



नववर्ष के अवसर पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नवबर्ष पर माता चिंतपूर्णी जी के दशनों के लिए लाईनों में खडे भक्तजन।संवाद

नवबर्ष पर माता चिंतपूर्णी जी के दशनों के लिए लाईनों में खडे भक्तजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed