Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   60 teachers learned new active learning techniques

Una News: 60 शिक्षकों ने सीखी सक्रिय अधिगम की नई तकनीकें

Sat, 21 Nov 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
60 teachers learned new active learning techniques
ऊना। एसएसआरवीएम ऊना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में सक्रिय अधिगम पद्धति विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 60 शिक्षकों ने भाग लेकर आधुनिक शिक्षण विधियों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण विशेषज्ञ संजय कुमार और रंजना पराशर ने समूह चर्चा, सामूहिक परियोजनाओं, समस्या समाधान और प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय अधिगम की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि शिक्षण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने से उनमें तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, संवाद कौशल और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास जरूरी है। वहीं, प्रधानाचार्या बृज बाला शर्मा ने कहा कि शिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, खोज और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed