फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   5300 chiken burnt in panjaver una in poltryfirm fire

पोल्ट्री फार्म जलकर राख, 12 लाख रुपये का नुकसान

Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
5300 chiken burnt in panjaver una in  poltryfirm fire
ईसपुर में पोल्ट्री फार्म में लगी आग से उठती लपटें।संवाद - फोटो : Una
पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के ईसपुर में शनिवार सुबह एक पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। भड़की आग में करीब 5300 मुर्गे जिंदा जल गए जबकि पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने से साफ नहीं हो पाए। घटना में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे ऊना-गगरेट मार्ग पर ईसपुर में एक पोल्ट्री फार्म में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि दूर-दूर तक नजर आ रही थी। पूर्व बीडीसी सदस्य सरवन कुमार बबलू ने बताया कि जब उन्होंने अपने घर से आग की लपटें देखीं तो वह उस क्षेत्र की ओर गए और पोल्ट्री फार्म मालिक को सूचित किया। हालांकि पोल्ट्री फार्म मालिक का घर नजदीक ही था लेकिन उसे कुछ पता ही नहीं था। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हालांकि तब तक पोल्ट्री फार्म में रखे मुर्गे (ब्रायलर) जलकर राख हो चुके थे। इसकी सूचना के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इस मामले में प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म मालिक को पांच हजार की फौरी राहत दी है। अग्निशमन विभाग ऊना के कमांडेंट विकास सकलानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। टीम के भरसक प्रयास के बावजूद पोल्ट्री फार्म में मुर्गे जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed