फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   53 daughters,honored

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 53 बेटियों को किया सम्मानित

Sun, 11 Oct 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
53 daughters,honored
ऊना में मेधावियों को सम्मानित करते छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व अन्य - फोटो : Una
ऊना। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार को जिला परिषद सभागार में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। समारोह में मुख्यातिथि ने 10वीं तथा 12वीं में अव्वल रहीं जिले की 47 बेटियों को 21-21 हजार रुपये के कुल 9.87 लाख राशि के चेक प्रदान करके सम्मानित किया। इनके अलावा छह अन्य उत्कृष्ट योगदान बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मेरे गांव की बेटी मेरी शान योजना के तहत जिला की छह बेटियों अजोली की सुजाता कपिला, सनोली की दविंद्र कौर, लोअर अरनियाला की हिमानी बैंस व वंदना कुमारी, बसेदहड़ा की अंशुल और नगनोली की प्रवीण लता खड़वाल को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ऊना उत्कर्ष योजना के तहत पचास स्थानीय दुकानदारों को भी अपनी दुकानों को बेटियों के नाम से प्रदर्शित करने के लिए बोर्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला के 21 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि बेटी तथा बेटे में कोई भेदभाव न करें। बेटियों को भी बेटों के बराबर जीवन में आगे बढने तथा सामाजिक व आर्थिक उत्थान में हर संभव योगदान दें ताकि वे भी आत्मनिर्भर बनकर सफल जीवन जी सकें। इस मौके पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों को भी मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष अशोक धीमान, पार्षद विनोद पुरी, एडीसी डॉ अमित कुमार, एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल, उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा, प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सीडीपीओ बंगाणा हरिश मिश्रा, सीडीपीओ अंब अनिल कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed