फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   47 devotees toured South India

Una News: 47 श्रद्धालुओं ने किया दक्षिण भारत का भ्रमण

Thu, 02 Jan 2025 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
47 devotees toured South India
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के बाबा गरीब नाथ मंदिर मुच्छाली के सौजन्य से इस वर्ष भी 47 श्रद्धालुओं का समूह दक्षिण भारत के धार्मिक और पर्यटक स्थलों के भ्रमण पर गया। मंदिर प्रबंधक सुभाष शर्मा ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं को ऊंटी, कोयंबटूर, आदियोगी, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरई जैसे प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन करवाए गए। भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने ऊंटी की नीलगिरी की पहाड़ियों और चाय के बागानों की खूबसूरती का आनंद लिया। कोयंबटूर में टेक्सटाइल उद्योगों का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा रामेश्वरम के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों, कन्याकुमारी के सुंदर समंदर तट और मदुरई के प्राचीन मंदिरों का भी दौरा किया गया। इस यात्रा में सुमन लता, अजय शर्मा, सुरेश कुमार, राजकुमार, देव चंद्र चौहान, उर्वशी, चिरंजी लाल, बलराज शर्मा, रानी शर्मा और कुलदीप समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। सभी ने इस यात्रा को यादगार बताया और बाबा गरीब नाथ मंदिर के प्रबंधन का धन्यवाद किया। यह वार्षिक यात्रा न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करती है, बल्कि लोगों को दक्षिण भारत की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से जानने का भी मौका देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed