फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   46 employees including one inspector and two SI will be deployed in Tahliwal police station.

Una News: टाहलीवाल थाने में एक इंस्पेक्टर और दो एसआई समेत तैनात होंगे 46 कर्मचारी

Thu, 14 Dec 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
46 employees including one inspector and two SI will be deployed in Tahliwal police station.
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में हरोली के बाद दूसरा थाना टाहलीवाल में खोलने की अधिसूचना जारी की थी। अब गृह विभाग ने इस थाने के लिए 46 पद भी स्वीकृत किए हैं। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, पांच एएसआई, छह हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल और दो सीसीटीआईएनएस ऑपरेटर शामिल हैं। हरोली थाना में पहले से 46 पोस्ट स्वीकृत हैं। हरोली थाना के अंतर्गत दो औद्योगिक क्षेत्र बड़े हैं एक पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र जो विकसित हो रहा है और सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, बाथू और बाथड़ी है। क्षेत्र में आने वाले समय में बल्क ड्रग पार्क आएगा, सबसे ज्यादा बॉर्डर पंजाब के साथ हरोली हल्के का लगता है। ऐसे में असामाजिक तत्वों, नशा तस्करों को साधने बाद धर पकड़ करने में भी इस थाने की अहम भूमिका रहेगी, अवैध खनन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। टाहलीवाल थाना के बनने से औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने में भी मदद मिलेगी। वहीं, सुनयोजित अपराध भी नहीं हो पाएंगे। पुलिस की निरंतर मौजूदगी औद्योगिक क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का काम करेगी। टाहलीवाल थाना को स्थापित करने के लिए दो करोड़ रुपये की राशि भी सरकार द्वारा जारी की गई है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र पर पुलिस की पकड़ मजबूत हो, इसके लिए टाहलीवाल में पुलिस थाना खोला जा रहा है। नशा, खनन और असामाजिक तत्व निशाने पर रहेंगे। अपराध मुक्त वातावरण मिले, इसके लिए टाहलीवाल थाना अहम भूमिका अदा करेगा। 46 पद सरकार ने स्वीकृत किए हैं। आने वाले समय में पुलिस की मौजूदगी से अपराधों को रोकने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed