फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   43 houses and 39 cattle sheds damaged due to rain in Bangana

Una News: बंगाणा में बारिश का कहर 43 मकान और 39 पशुशालाएं क्षतिग्रस्त

Wed, 13 Aug 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 13 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
43 houses and 39 cattle sheds damaged due to rain in Bangana
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश ने क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को गहरा नुकसान पहुंचाया है। इस मानसून सीजन में अब तक की प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, 12 पक्के और 31 कच्चे मकानों के साथ-साथ 39 पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा बारिश के कारण कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में भेजी हैं जो नुकसान का आकलन कर रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिन परिवारों को तत्काल सहायता की जरूरत है, उन्हें राहत दी जाए। एसडीएम सोनू गोयल ने बताया कि रिपोर्ट आते ही जरूरतमंदों को राहत राशि दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उपमंडल की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रदेश सरकार को भेज दी है ताकि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जा सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव गौतम ने बताया कि सड़कें बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। विभाग ने सरकार से बजट की मांग की है ताकि मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed