फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   427 crores to be invested in Una district, 17 MoUs signed

जिले में 427 करोड़ का होगा औद्योगिक निवेश, 17 एमओयू हुए साइन

Thu, 02 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
427 crores to be invested in Una district, 17 MoUs signed
ऊना में उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति उद्योगपतियों के साथ। - फोटो : Una
ऊना। जिले के दिन बहुरने वाले हैं। यहां उद्योगों पर 427 करोड़ का जल्द निवेश होगा। जिले में 17 औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों और उद्योग विभाग के बीच ऊना में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर निदेशक उद्योग विभाग राकेश कुमार प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राकेश प्रजापति ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से जिला ऊना में 427.35 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इससे 1723 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने मैहतपुर, हरोली, अंब, गगरेट और जीतपुर उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्तूबर में दूसरे चरण की ग्राउंड ब्रेकिंग का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें लगभग 15 हजार करोड़ रुपये के एमओयू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग ने अलग-अजग जगह लैंड बैंक का निरीक्षण भी किया है। इससे उद्योगों स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ऊना जिले में बल्क ड्रग पार्क परियोजना भी आएगी। इस पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये निवेश होंगे। प्रजापति ने उद्योग संघों का आश्वासन दिया कि वे उनके मुद्दों और समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मैहतपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन सिंह कपूर, हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, अंब गगरेट जीतपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने उद्योग विभाग के निदेशक को समस्याओं से अवगत करवाया और निदान के सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अंशुल धीमान ने प्रेजेंटेशन से जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 100 उद्योगपति मौजूद रहे।

जिले में खुलेगा ईएसआईसी अस्पताल
उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने कहा कि जिले में ईएसआईसी अस्पताल खोला जाएगा। अस्पताल खुलने से जिले में ईएसआईसी के तहत कवर होने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। फिलहाल जिले के गगरेट और मैहतपुर में ईएसआईसी की डिसपेंसरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed