फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   42 crore health relief in the district from Himcare in three years

Una News: हिमकेयर से तीन वर्षों में जिले में 42 करोड़ की स्वास्थ्य राहत

Thu, 19 Feb 2026 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
42 crore health relief in the district from Himcare in three years
अभी तक 73113 परिवारों के बनाए हिमकेयर कार्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत ऊना ज़िले में पिछले तीन वर्षों में 45721 लाभार्थियों को 42 करोड़ रुपये से अधिक की उपचार सहायता दी गई है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि योजना की नियमित समीक्षा की जा रही है और जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मिलकर पात्र नागरिकों को समय पर पंजीकरण व उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के अनुसार जिले में अब तक 73113 परिवारों का पंजीकरण कर हिमकेयर कार्ड बनाए जा चुके हैं। 72752 लाभार्थियों को उपचार सुविधा मिल चुकी है और योजना प्रारंभ होने से अब तक 62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपचार पर खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन




हिमकेयर योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार कवर मिलता है। पांच से अधिक सदस्य होने पर अतिरिक्त सदस्यों को अलग इकाई में नामांकित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ई-कार्ड [www.hpsbys.in](http://www.hpsbys.in) या लोक मित्र/सामान्य सेवा केंद्र से बनाया जा सकता है। प्रति परिवार कार्ड शुल्क 50 रुपये है। सही श्रेणी का चयन अनिवार्य है, क्योंकि गलत श्रेणी में आवेदन पर प्रीमियम की प्रतिपूर्ति नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed