{"_id":"12d694983b752f5617d28c701d81f51b","slug":"4188-persons-pension-alloted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेंशन के 4188 नए मामले स्वीकृत : बिजलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के 4188 नए मामले स्वीकृत : बिजलवान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत ऊना जिला में 4188 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं, जिन्हें पहली अप्रैल से पेंशन का भुगतान किया जाना है। जिसकी स्वीकृति विभाग से 15 मई को प्राप्त हुई है। जिला में कुल 17,306 पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध पेंशन प्रदान की जा रही है। जिला कल्याण अधिकारी शशि बिजलवान ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को विभाग द्वारा पहली अप्रैल 2015 से एक हजार के स्थान पर 1100 रुपये मासिक की दर से त्रैमासिकवार पेंशन के भुगतान करने की प्रक्रिया जारी है तथा शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों को निर्धारित राशि अदा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में 3 जून को आयोजित हुई जिला कल्याण समिति की बैठक में 4188 नए पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए हैं तथा इन मामलों पर विभागीय औपचारिकताओं की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही सभी नए पेंशनरों को भी पहली अप्रैल से पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन