फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में श्रद्धालु की जेब काटी

चिंतपूर्णी में श्रद्धालु की जेब काटी

Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में श्रद्धालु की जेब काटी
crowed in Chintpurni - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को मंदिर में माथा टेकने आए फरीदाबाद के श्रद्धालुओं की जेब काटी गई। श्रद्धालु की जेब काटने वाले जेबकतरे की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायत मिलने पर कंपनी कमांडर दिलदार सिंह ने नए बस स्टैंड तक आरोपी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

यह मामला रविवार दोपहर दो बजे के करीब का है जब फरीदाबाद से परिवार चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने के लिए लाइन में लगा था। परिवार के एक सदस्य की जेब कट गई। जब श्रद्धालु को जेब कटने के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। श्रद्धालु ने बताया कि उसकी जेब से आधार कार्ड, पैन कार्ड और छह हजार रुपये थे। श्रद्धालु ने इसकी शिकायत मंदिर कार्यालय में दी। इस पर मंदिर में तैनात होमगार्ड जवानों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें संधिग्ध व्यक्ति जेब पर हाथ साफ करता नजर आया। कंपनी कमांडर दिलदार सिंह ने श्रद्धालुओं को साथ लेकर नए बस स्टैंड तक जेबकतरे की तलाश की, लेकिन जेबकतरा इससे पहले ही फरार हो चुका था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेले के नजदीक आते ही चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे श्रद्धालुओं की जेबें काटने में जुट गए हैं। हालांकि मंदिर परिसर में सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात हैं। इसके बावजूद जेबकतरे जेबें काट रहे हैं। इस बारे में मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed