{"_id":"5b1e589b4f1c1bae6e8b7631","slug":"41528715419-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की हो तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की हो तैनाती
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। परशुराम युवा वाहिनी ने जिला अस्पताल ऊना में चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की मांग उठाई है। कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल सहोड़ को मामले के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। वाहिनी के महासचिव मोहित जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को ज्ञापन देते हुए चर्म रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में न होने से रोगियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया।
मोहित जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में कुछ समय पहले तक चमड़ी रोग विशेषज्ञ के चिकित्सक थे लेकिन अब काफी समय से चमड़ी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के कमरे पर ताला ही देखा जा रहा है। ऐसे में दूरदराज से आने वाले रोगियों को ताला बंद कमरा देख परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के बारे में अस्पताल में सही से कोई जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला के इस मुख्य अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती में कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंतरिक्ष ने कहा कि समय रहते चिकित्सक की तैनाती न हुई तो वाहिनी अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाएगी। सीएमओ डॉ. निखिल सहोड़ ने कहा कि परशुराम युवा वाहिनी ने ज्ञापन दिया है और मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हिमांशु विश्वामित्र, कर्ण वासुदेव, मोहन लाल शर्मा, गौरव, उदय, नकुल, गगन और तरुण उपस्थित रहे।
विज्ञापन