फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   हरि भजनों के जयघोष से गूंजा रामलीला मैदान

हरि भजनों के जयघोष से गूंजा रामलीला मैदान

Fri, 11 May 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
हरि भजनों के जयघोष से गूंजा रामलीला मैदान
- फोटो : amar ujala.

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
रामलीला ग्राउंड में श्री बाबा रुद्रानंद सेवा समिति के तत्वावधान में आध्यात्मिक सम्मेलन के पहले दिन रुद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता सुग्रीवानंद महाराज ने ध्यान से नारायण को पाने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि हमें अपने को सुधारने के लिए परमेश्वर की शरण में जाना है। इसके लिए जरूरत ध्यान लगाने की है।

उन्होंने कहा कि परमेश्वर यानी परमतत्व सभी के दिल में छिपा रहता है। जिससे दिल में चेतन पैदा होता है। जब जीव ने दिल से निकल कर जाना है, तभी चेतन बाहर चली जाती है। उन्होंने कहा कि जिस शक्ति को मनुष्य मान रहे हैं। नारायण उसकी इच्छा पूरी करने के लिए उसी रूप में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को साधना करते इतना समय हो जाता है, वो चाहता है कि उसका जन्म मरण न हो। उन्होंने कहा कि जन्म-मरण के लिए हमें उस परमतत्व की शरण में जाना पड़ेगा। गीता में उल्लेख है कि जो मनुष्य जिस शक्ति की आराधना करता है और उसमें पूरी आस्था रखता है। जब मनुष्य की उसके प्रति इच्छाएं बढ़ जाती हैं, तो परमेश्वर वहां प्रकट हो जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो अवतार होता है, वो भी परमेश्वर होता है। जो अव्यक्त है, वो भी परमेश्वर है। लेकिन किसी ने आज तक परमेश्वर का स्वरूप नहीं देखा है। हमें अपने को सुधारने के लिए परमेश्वर की शरण में जाना है। इसके लिए जरूरत ध्यान लगाने की है। सुग्रीवानंद महाराज ने कहा कि साधना के लिए मनुष्य के शरीर में पांच स्थान हैं। इनसे से हमें किसी एक जगह का ध्यान करना होगा। पहला नाभि से ध्यान के समय परमेश्वर का स्वरूप स्थिर किया जा सकता है। दूसरा दिल है, जहां भी परमेश्वर रहते हैं। तीसरा नाक के ऊपर का हिस्सा, जो दिखाई ना दे। चौथा भृकुटि और पांचवां तालू है, जिससे ध्यान किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अमरनाथ शर्मा की मंडली ने हरि भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोया। इस दौरान अखंड धूने की जय के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह झंडा चढ़ाने के रस्म अदा की गई। इसमें एसडीएम विनय मोदी और डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने हिस्सा लिया। प्रवचनों के उपरांत श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुग्रीवानंद महाराज के शिष्य हेमानंद, तिलकराज शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री, प्रो. शिव कुमार शर्मा, अरुण शर्मा, सोमनाथ सर्राफ, अजय जगोता, अनिल वशिष्ठ, सोमनाथ कौशल, अमृतलाल भारद्वाज, हरिओम गुप्ता, साहिल सेखड़ी, जेपी शर्मा, धर्मपाल शर्मा, गुरदास राम सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed