फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   क्षेत्रीय जनगणना निदेशक ने जांचा नप का रिकार्ड

क्षेत्रीय जनगणना निदेशक ने जांचा नप का रिकार्ड

Thu, 29 Mar 2018 06:55 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय जनगणना निदेशक ने जांचा नप का रिकार्ड
क्षेत्रीय जनगणना निदेशक ने जांचा नप का रिकार्ड
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय ऊना में औचक निरीक्षण, खामियों को बिना देरी दुरुस्त करने के निर्देश
जन्म-मृत्यु का पंजीकरण को सतर्कता से कार्य करें : जैन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
क्षेत्रीय जनगणना निदेशक अभिषेक जैन ने वीरवार को नगर परिषद ऊना कार्यालय में रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान जैन ने रिकॉर्ड में पाई खामियों को बिना देरी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अभिषेक जैन ने नगर परिषद अधिकारियों और अध्यक्ष के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 100 प्रतिशत हो, इसके लिए पंजीकरण अधिकारी सतर्कता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कानून में बने प्रावधानों के अनुसार ही कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि जन्म-मृत्यु के पंजीकरण से कोई भी छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पंजीकरण के लिए आए, उसे कर्मचारियों को पूरी प्रक्रिया समझानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्म-मृत्यु का प्रमाण पत्र आवश्यक है और यदि समय पर प्रमाण पत्र न हो तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर को भी व्यवस्थित किया जाए। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर को लेकर लापरवाही सहन नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इसका डाटा जनसंख्या के आंकडे़ से लिया है और इसे आधार व मोबाइल नंबर से जोड़ा गया है। 2015 से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर की योजना शुरू की गई है। इसके दो चरणों का कार्य हो चुका है। इस अवसर पर जनगणना कार्यालय निदेशालय हिमाचल के सहायक निदेशक आशीष चौहान, वरिष्ठ कंपाइलर रमेश कुमार शर्मा, नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, कार्यक्रम अधिकारी पीसी शर्मा, जेई राजिंद्र सैणी उपस्थित रहे।

शहर में लगेंगे बोर्ड
अभिषेक जैन ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रचार के लिए बोर्ड लगाने के निर्देश नगर परिषद को दिए। उन्होंने कहा कि नप कार्यालय में ही बोर्ड नहीं है, यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर परिषद कार्यालय सहित शहर व वार्डों में इसके बोर्ड लगने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed