फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नई योजनाओं के मिलने से कांग्रेस के उड़े होश: भाजपा

नई योजनाओं के मिलने से कांग्रेस के उड़े होश: भाजपा

Tue, 27 Mar 2018 08:03 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
नई योजनाओं के मिलने से कांग्रेस के उड़े होश: भाजपा
नई योजनाओं से कांग्रेस के उड़े होश : भाजपा
विज्ञापन

कहा, ऊना प्रवास में सीएम ने दी करोड़ों की सौगात
सीएम के शुरुआती दौरों से ही घबराने लगे कांग्रेसी नेता
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो दिवसीय ऊना प्रवास की सफलता ने कांग्रेस के नेताओं को वेंटिलेटर पर लेटा दिया है। विकास की नई योजनाओं के मिलने से कांग्रेस के होश उड़ गए हैं। इसलिए अब कांग्रेस के नेता विधानसभा में हायतौबा मचा रहे हैं। जारी प्रेस बयान में जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, प्रदेश भाजपा सदस्य हरिओम भनोट, जिला महामंत्री यशपाल राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऊना पार्क में तिरंगे झंडे के किए गए उद्घाटन को लेकर कांग्रेस कोरा झूठ बोल रही है। इस तिरंगे की उद्घाटन पट्टिका पर सिर्फ जनप्रतिनिधियों का नाम है, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक दल को चुनौती दी कि वह ऊना आकर दिखा दें कि कहां कोई तीसरा नाम लिखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हारे नेता किस प्रकार तानाशाही करते थे, यह सबके सामने है और वर्तमान में मुख्यमंत्री और भाजपा का संगठन प्रदेश में बेहतरीन तालमेल से कार्यक्रम कर रहा है। यह सराहनीय बात है कि मुख्यमंत्री प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय दे रहे हैं। संगठन के नेताओं को सम्मान देकर जयराम ठाकुर पार्टी का कद और गौरव बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस में सरकार के समय भी संगठन का अपमान होता था और विपक्ष में भी संगठन का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के साथ अपनी दोस्ती और मधुर संबंधों का उल्लेख किया तो इससे कांग्रेस को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊना में 55 करोड़ रुपये की घोषणाएं हुई हैं। गगरेट में एसडीएम कार्यालय दिया गया है। हरोली में ट्यूबवेल, स्कूलों के भवनों और सड़कों के लिए करोड़ों रुपये की सौगातें दी गई हैं, जिससे विकास की नई कहानी इन विधानसभा क्षेत्रों में लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अभी शुरुआती दौरे से ही घबराने लग पड़ी है। जब और दौरे होंगे तो कांग्रेस को होश में लाना ही मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed