{"_id":"5a8c3c424f1c1ba32a8b86ff","slug":"41519139906-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग पर संतोषगढ़-मैहतपुर नप में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग पर संतोषगढ़-मैहतपुर नप में ठनी
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
संतोषगढ़ (ऊना)।
विज्ञापन
नगर परिषद संतोषगढ़ और नगर परिषद मैहतपुर के पार्षदों में डंपिंग साइट को लेकर ठन गई है। मंगलवार को दोनों नगर परिषदों के पार्षदों की बैठक हुई। इसमें कूड़ा डंप करने को लेकर जमकर बवाल काटा। संतोषगढ़ नप पार्षदों ने मैहतपुर के कूड़े को संतोषगढ़ में डंप करने से इनकार कर दिया है।
संतोषगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष अमरावती, उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह, पार्षद व्यासा देवी, रवि कांत और मोनिका कौशल का कहना है कि नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के पार्षद जिस कूड़ा संयंत्र पर अपना हक जता रहे हैं वह कूड़ा संयंत्र अभी तक चालू ही नहीं किया गया है। अमरावती ने कहा कि जिस समय कूड़ा संयंत्र केंद्र शुरू होगा तो नप परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा का कूड़ा उसमें गिराने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा का कूड़ा संतोषगढ़ नगर में नहीं गिरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
संतोषगढ़ नप के पार्षदों भजन सिंह मान, अंजना चब्बा, निर्मला देवी और वीना देवी ने मैहतपुर नप को दस दिन का समय देने की बात कही लेकिन 5 पार्षदों ने बहुमत के चलते उक्त प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
नप मैहतपुर की अध्यक्ष मंजू चंदेल का कहना है कि वर्ष 2007 में मैहतपुर कमेटी की ओर से बनाए गए प्रोजेक्ट को डंपिंग साइट के अभाव में संतोषगढ़ में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे मैहतपुर कमेटी को आए हुए 51 लाख 29 हजार रुपये की राशि संतोषगढ़ कमेटी को दी गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मैहतपुर-संतोषगढ़ के लिए संतोषगढ़ नगर में संयुक्त डंपिंग साइट चयनित करते हुए कूड़ा संयंत्र केंद्र बनाया था। उन्होंने कहा कि अब संतोषगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों का इस पर एतराज करना तर्कहीन और राजनीति से प्रेरित है। जबकि नगर पंचायत टाहलीवाल का कूड़ा भी संतोषगढ़ में डंप किया जा रहा है। मंजू चंदेल ने कहा कि संतोषगढ़ के लिखित प्रस्ताव को लेकर वह जिला प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाएंगे। ताकि मैहतपुर नप के लोगों को कूड़े की समस्या से निजात मिल सके।
....
जिला प्रशासन के समक्ष उठाएंगे मामला : ईओ
संतोषगढ़ एवं मैहतपुर नप की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी का कहना है कि पूर्व में दोनों नगर परिषदों की डंपिंग साइट संतोषगढ़ में होने को लेकर मैहतपुर का कूड़ा वहां डाले जाने के प्रस्ताव को कमेटी के 5 पार्षदों ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि चार पार्षदों ने 10 दिन का समय देने की बात कही थी, लेकिन पांच पार्षदों के बहुमत से इस प्रस्ताव को नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव की प्रतिलिपि मैहतपुर के पार्षदों को दे दी गई है और आगामी निर्णय के लिए जिला प्रशासन के ध्यान में मामला लाया जाएगा।
000