फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रिहायशी मकान में भड़की आग

रिहायशी मकान में भड़की आग

Tue, 13 Feb 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी मकान में भड़की आग
चिंतपूर्णी के गांव ज्वाल में भड़की आग से क्षतिग्रस्त सामान। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव ज्वाल में दोपहर के समय एक रिहायशी मकान को आग लग गई। अग्निकांड में हजारों रुपयों के सामान का नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकती था। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के ज्वाल गांव की चाहंगा बस्ती में रहने वाली बीना कुमारी निवासी ज्वाल सुबह 11 बजे के करीब चिंतपूर्णी में किसी काम से आईं हुई थी, जबकि बीना का पति रोज की तरह दिहाड़ी लगाने गया था। जब बीना एक घंटे बाद वापस अपने घर लौटी तो घर के अंदर से धुएं की लपटें निकल रही थीं। इससे उनके होश उड़ गए। बीना देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और पुलिस को सूचित किया। लोगों ने साथ मिलकर आग पर काबू पाया। अग्निकांड की इस घटना में घर के दीवान, रजाइयां और अन्य सामान जल गया है। इस घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवार की मदद करने की मांग की है। उधर, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि मकान को आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने इसके बारे में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed