{"_id":"5a117e7e4f1c1b4c528b4684","slug":"41511095934-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल नगर कौंसिल की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल नगर कौंसिल की बैठक में हंगामा
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नंगल।
नगर परिषद नंगल की विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक चेयरमैन अशोक पुरी के नेतृत्व में हुई। भाजपा पार्षदों ने बैठक में विरोध कर हंगामा भी किया। इसमें उन्होंने चेयरमैन के खिलाफ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को प्रस्ताव पारित कर दिया है कि जब तक चेयरमैन सदन अपना बहुमत साबित नहीं करते, उन्हें बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं है।
कांग्रेसी पार्षद परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से 13 प्रस्ताव पारित किए गए। इस बैठक में रखे गए ज्यादा मामले परिषद कर्मियों से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि सदन में परिषद चेयरमैन को पूरा बहुमत है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक राणा केपी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास बिना किसी भेदभाव से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
नंगल नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेश चौधरी ने बैठक को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि इस मामले को लेकर नंगल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की शिकायत डायरेक्टर लोकल बॉडी के पास की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कुल 17 पार्षदों ने हिसा लिया जिनमें से आठ सत्ता पक्ष के और नौ विरोधी पक्ष के थे। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक पुरी, संजय साहनी, रोजी शर्मा, अंजू बाला, अनीता शर्मा, संजीव राणा, डॉ. पुरुषोत्तम, विद्या सागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन