फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   यह हिमाचलियत बचाने का चुनाव: नड्डा

यह हिमाचलियत बचाने का चुनाव: नड्डा

Mon, 30 Oct 2017 06:15 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
यह हिमाचलियत बचाने का चुनाव: नड्डा
jairam thakur and jp nadda

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह प्रदेश की हिमाचलियत बचाने का चुनाव है। विधानसभा क्षेत्र गगरेट में भाजपा उम्मीदवार राजेश ठाकुर के पक्ष में एक जनसभा कर नड्डा ने कांग्रेस सरकार को कठघरे की सरकार बताते हुए कहा कि इस बार जनता हिमाचल में इंसाफ करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश को विश्व भर में शर्मसार किया है।

जिस सरकार का मुखिया ही कठघरे में हो, उस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। इस जनसभा में जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेश के संवेदनशील मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में प्रदेश में गुड़िया हत्याकांड जैसी घटना में प्रदेश के आला अधिकारी ही अभियुक्तों और सरकार को बचाने में लगे रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यही नहीं प्रदेश में वन माफिया ने एक फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की हत्या को आत्महत्या की शक्ल दे दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास को रफ्तार देने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ही विकास का नया अध्याय शुरू होगा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 61 राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 71 राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सहमति मिल चुकी है। हैरत की बात है कि हिमाचल सरकार इनकी डीपीआर तैयार नहीं कर सकी। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर, पंजाब के भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, डॉ. श्याम वर्मा, विकास विक्की, इंदरजीत सिंह चलेटिया, संजीव पराशर, राममूर्ति शर्मा, अजय ठाकुर, राजीव कालिया, कुसुम लता, बृज बाला सूद, प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल, सुमन लता आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed