फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   41 grams of heroin recovered in Una in April

Una News: ऊना में अप्रैल माह में 41 ग्राम हेरोइन बरामद

Thu, 23 Apr 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Apr 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
41 grams of heroin recovered in Una in April
ऊना। जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। अप्रैल माह के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 41 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह आंकड़ा भले ही छोटा लगे लेकिन इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क और बढ़ती पहुंच ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार नशा तस्कर पंजाब से सटे क्षेत्रों का फायदा उठाते हुए ऊना के गुप्त और कम इस्तेमाल होने वाले रास्तों का सहारा ले रहे हैं। इन रास्तों के जरिये नशे की खेप को प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सबसे अधिक चिट्टा अंब क्षेत्र में पकड़ा जा रहा है। यहां अप्रैल माह में 23.135 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। वहीं टाहलीवाल में 10.036 ग्राम, मैहतपुर में 6.030 और गगरेट में 2.025 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। उक्त सभी क्षेत्रों से कुल 41.226 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। पुलिस ने इसमें पांच मामले दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि खासकर होशियारपुर से नशे की खरीद कर उसे हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। हालांकि पुलिस और संबंधित एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है लेकिन नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि नशे के खिलाफ जंग को जीतने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई नहीं बल्कि समाज, अभिभावकों और युवाओं की जागरूक भागीदारी भी जरूरी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी, खुफिया तंत्र की मजबूती और जनजागरूकता अभियान ही इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण ला सकते हैं। स्थानीय लोगों को जहां भी नशा तस्करी की सूचना मिले, पुलिस से साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed