फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   4 candidates selected from dependents of ex-servicemen in JBT recruitment

Una News: जेबीटी भर्ती में पूर्व सैनिकों के आश्रितों से 4 अभ्यर्थी चयनित

Fri, 19 Sep 2025 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
4 candidates selected from dependents of ex-servicemen in JBT recruitment
ऊना। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल ने बताया कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों की सामान्य एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 4 पदों पर उम्मीदवारों का अनुबंध आधार पर चयन किया गया है।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों में पूर्व सैनिकों के आश्रितों की सामान्य श्रेणी से रणजीत सिंह, गांव तपलधार, डाकघर खनौली, तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर, सीमा कुमारी, गांव कुठेड़ा, डाकघर जलाड़ी, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर और नीता पटियाल, गांव मनवाना, डाकघर खुडला, तहसील बलदवाड़ा, जिला मंडी शामिल हैं। वहीं, एसटी श्रेणी से सपना कुमारी, गांव ढल्ली, तहसील होली, जिला चंबा का चयन किया गया है। उपनिदेशक ने बताया कि पूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी के अंतर्गत इस कार्यालय की ओर से फरवरी 2025 में बैच आधार पर काउंसलिंग आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम विभाग की वेबसाइट www.ddeeuna.in पर देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed