{"_id":"6059fd328ebc3e8d3a366e5c","slug":"4-4-mm-rain-in-una-district-una-news-sml3652413172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 4.4 मिमी बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 4.4 मिमी बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज
विज्ञापन
4.4 mm rain in Una district.
ऊना। पिछले दो-तीन दिनों से खराब चल रहे मौसम के बाद मंगलवार सुबह के समय जिला में बारिश हुई। जिससे जिलावासियों ने बढ़ती गर्मी से राहत प्राप्त की। मौसम विभाग ने पिछले दो-तीन दिन से बारिश के आसार जताए थे। बादलों के छाने के बाद तूफान के साथ जिले में मौसम फिर से साफ हो जाता था। बादलों के छाने के बाद भी बारिश न होने से लोगों में मायूसी देखने को मिल रही थी।
मौसम विभाग के अनुसार जिले ऊना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ जिला में सुबह के समय हुई बारिश को मौसम विभाग ने 4.4 मिमी दर्ज किया है। बारिश होने के बाद जहां जिला में मौसम सुहावना हो गया।
इसका शहर ऊना के लोगों ने भरपूर मजा लिया। गर्मी के मौसम के आगमन के चलते चुभती गर्मी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहेगा।