फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   37 posts of art teacher will be filled on batch basis

बैच आधार पर भरे जाएंगे कला अध्यापक के 37 पद

Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
37 posts of art teacher will be filled on batch basis
ऊना। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कला अध्यापकों के 37 पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के अनारक्षित श्रेणी में 17 पद और ईडब्ल्यूएस में 5 पदों के लिए 31 दिसंबर 2001 बैच, एससी श्रेणी में 9 पदों के लिए 31 दिसंबर 2008 बैच, एससी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 31 दिसंबर 2009 बैच, ओबीसी श्रेणी में एक पद के लिए 31 दिसंबर 2005 बैच, ओबीसी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में दो पदों के लिए 31 दिसंबर 2006 बैच और ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की आरक्षित श्रेणी में एक पद के लिए अब तक का बैच के लिए पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ में दो साल का कला अध्यापक डिप्लोमा अनिवार्य है या कला स्नातक फाइन आर्ट्स के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो या स्नातकोत्तर फाइन आर्ट्स के साथ पास की हो। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि आरक्षित वर्ग के लिए 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की है। उम्मीदवार अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में 24 अक्तूबर तक संपर्क करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed