{"_id":"69e3895e2b160b9e98012cb1","slug":"350-consumers-of-tahliwal-have-not-paid-their-electricity-bills-now-their-connections-will-be-disconnected-una-news-c-93-1-una1025-188720-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टाहलीवाल के 350 उपभाेक्ताओं ने नहीं भरा बिजली बिल, अब कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टाहलीवाल के 350 उपभाेक्ताओं ने नहीं भरा बिजली बिल, अब कटेगा कनेक्शन
Sun, 19 Apr 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना) । बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के रोशन घरों में जल्दी ही अंधेरा छा जाएगा। बिजली बिल का भुगतान न होने पर बोर्ड अब सख्त रवैया अपना लिया है। विद्युत उपमंडल टाहलीवाल ने लेट लतीफ उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा करने की हालत में उनके बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। टाहलीवाल के तहत आने वाले क्षेत्र में करीब 350 उपभोक्ताओं ने पिछले लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। विद्युत बोर्ड की मानें तो करीब 40 लाख रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में बोर्ड ने बिल का भुगतान न करने वालों को 25 अप्रैल तक अल्टीमेटम दिया है। यदि इस समय सीमा के भीतर बिजली बिल का भुगतान नहीं हुआ तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सहायक अभियंता इंजीनियर अभिषेक चंदेल ने कहा कि उपभोक्ता समय रहते अपने बिल जमा करवा दें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। बिल जमा करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा, लोकमित्र केंद्रों और संबंधित बिजली कार्यालयों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता इंजीनियर अभिषेक चंदेल ने कहा कि उपभोक्ता समय रहते अपने बिल जमा करवा दें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। बिल जमा करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा, लोकमित्र केंद्रों और संबंधित बिजली कार्यालयों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन