फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   348 diseases examined in multi-specialist medical camp in Ispur

Una News: ईसपुर में बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 348 रोगों की हुई जांच

Tue, 04 Mar 2025 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
348 diseases examined in multi-specialist medical camp in Ispur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। आयुष विभाग की ओर से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ईसपुर में मंगलवार को बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. किरण शर्मा जिला आयुष अधिकारी ऊना ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने जन-साधारण को आयुर्वेद विभाग की ओर से दी जा रही विशेषज्ञ सेवाओं के बारे में अवगत करवाया तथा सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जीवन शैली को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में कुल 348 रोगियों की जांच की गई। इसमें 80 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए और 4 की ईसीजी टेस्ट किए गए। वहीं, इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति दत्ता ने 52 रोगी, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शर्मा ने 72 रोगी, पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी शर्मा ने 36 रोगी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी शर्मा ने 47 रोगी, स्वस्थ वृत्त एवं योग विशेषज्ञ डॉ. नीरज पूनर ने 36 रोगी, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. अमनदीप ने 50 रोगी, शल्य विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार ने 23 रोगी और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत सूद ने 32 रोगी देखे। उन्होंने बताया कि इस कैंप में क्षार सूत्र शल्य कर्म का एक रोगी, लघु शल्य कर्म के तीन रोगी, पंचकर्म के 43 रोगी देखे गए।


पुबोवाल में जांचा लोगों का स्वास्थ्य
टाहलीवाल (ऊना)। पुबोवाल पंचायत में मंगलवार को सांसद मोबाइल शिविर में लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान रक्त जांच के अलावा मधुमेह, बीपी और जोड़ों के दर्द से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed