{"_id":"66047d4c66a6885afd0f414a","slug":"341-grams-of-heroin-recovered-in-bhadsali-two-arrested-una-news-c-93-1-ssml1048-120714-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भदसाली में 3.41 ग्राम हेरोइन बरामद, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भदसाली में 3.41 ग्राम हेरोइन बरामद, दो काबू
Thu, 28 Mar 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
ऊना। थाना हरोली के तहत भदसाली गांव में 3.41 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों का काबू किया गया है। आरोपियों की पहचान करनैल सिंह और संजीव कुमार निवासी भदसाली जिला ऊना के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की टीम मंगलवार शाम के समय भदसाली में यातायात जांच कर रही थी। एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस को उन पर शक हुआ तो उन्हें रुकने के लिए कहा गया। इस दौरान एक बाइक सवार ने अपनी जेब से पॉलिथीन निकालकर बाहर फेंक दिया। पुलिस टीम ने फेंके गए पॉलीथीन को बरामद कर उसकी जांच की तो उसमें हेरोइन पाई गई, जिसका वजन 3.41 ग्राम पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों से जुड़े रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पूछताछ की जा रही है।