फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   34 lakh sanctioned for the improvement of the playgrounds of four schools

कुटलैहड़ के चार स्कूलों के खेल मैदानों के सुधारीकरण के लिए 34 लाख मंजूर

Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
34 lakh sanctioned for the improvement of the playgrounds of four schools
कुटलैहड़ के थानाकलां खेल मैदान को लेकर निरीक्षण करते अधिकारी और जनप्रतिनिधि। - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के चार स्कूलों में 34 लाख रुपये से खेल मैदानों को सुधारा जाएगा। इस राशि से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली, रावमापा तलाई, रावमापा घंडावल और रावमापा लठियाणी में खेल मैदान को समतल करने के साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली का निरीक्षण किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता, थानाकलां स्कूल के प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज और राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। कृष्णपाल शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द मंदली स्कूल के खेल मैदान के सुधारीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द एस्टीमेट तैयार कर काम आरंभ किया जाए, ताकि बच्चों को खेलने के लिए जल्द बेहतर मैदान उपलब्ध हो सके। कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि मंदली स्कूल में खेल मैदान को बढ़िया बनाने के लिए ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 10 लाख जारी किए हैं। इसके अलावा रावमापा तलाई के लिए नौ लाख, घंडावल के लिए 10 और लठियाणी के लिए पांच लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed