फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   33 thousand cash and scooter looted from contract salesman

Una News: ठेके के सेल्समैन से लूटी 33 हजार की नकदी और स्कूटी

Sun, 09 Feb 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
33 thousand cash and scooter looted from contract salesman
स्कूटी को स्वां नदी में छोड़कर भाग गए लुटेरे
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट के कलोह-शिवबाड़ी मार्ग पर संचालित शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन से लुटेरे 33 हजार रुपये का कैश लूट कर ले गए। यही नहीं लुटेरे सेल्समैन की स्कूटी भी साथ ले गए, जो बाद में गगरेट-अंब रोड पर स्वां नदी में बरामद हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक तौर पर इस मामले में पुलिस को अभी तक लुटेरों से संबंधित कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं। शराब के ठेके पर कार्यरत पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात्रि करीब दस बजे वह ठेके से 33 हजार रुपये का कैश लेकर स्कूटी से कंपनी के गगरेट स्थित कार्यालय में कैश जमा करवाने जा रहा था तो गगरेट खड्ड के समीप उसे अज्ञात लुटेरों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अभी वह कुछ समझ पाता, लुटेरों ने उसका कैश का बैग छीन लिया और उसकी स्कूटी लेकर भाग गए। पवन कुमार के अनुसार लुटेरे बाइक पर आए थे। बताया जा रहा है कि पवन कुमार की स्कूटी बाद में स्वां नदी के पास बरामद हुई। लुटेरे कौन थे और कहां गायब हुए, इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस उन सभी संदिग्धों का पता लगा रही, जिन पर शक जाहिर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस के हाथ लुटेरों तक नहीं पहुंचे। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद का कहना है कि इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed