फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   323 crore spent in swan river

स्वां तटीकरण पर अब तक 323 करोड़ खर्च

Wed, 03 Jun 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 03 Jun 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
323 crore spent in swan river
ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि ऊना जिला में स्वां तटीकरण पर अभी तक 323 करोड़ रुपये खर्च करके 137 किलोमीटर स्वां खड्डों का तटीकरण कार्य पूरा किया जा चुका है। चालू वित्त वर्ष के दौरान 333 करोड़ रुपये खर्च करके 144 किलोमीटर तटीकरण कार्य को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत दौलतपुर से गगरेट तक स्वां तटीकरण का 80 फीसदी कार्य पूरा होने को है और प्रोजेक्ट के तहत जिला में कुल 390 किलोमीटर लंबी स्वां का तटीकरण होना है। उन्होंने कहा कि इस समय जिला में 19 खड्डों का तटीकरण हो रहा है। बैठक में लावारिस पशुओं और बंदरों के मुद्दे पर बचत भवन में खूब बहस हुई। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामदास मलांगड़ के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लालसिंगी (खुर्द) खड्ड के तटीकरण के लिए एक माह के भीतर टेंडर लगा दिए जाएंगे और इस पर 30 करोड़ खर्च होंगे जबकि बदोली, तियूड़ी खड्ड के लिए तटीकरण के लिए दो माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रामपुर व रैंसरी खड्ड और ऊना-रामपुर खड्ड का तटीकरण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामदास मलांगड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र धर्माणी, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, डीसी अभिषेक जैन, एसपी अनुपम शर्मा, एडीएम राजेश कुमार मारिया, एसडीएम धनवीर ठाकुर व मनोहर लाल, सीएमओ डॉ. जीआर कौशल, आईपीएच, लोक निर्माण व विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, जिला मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन शिव सैणी, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुरेखा राणा, हजारी लाल धीमान, रविन्द्र फौजी, विजय डोगरा, बोधराज, कर्नल महेंद्र सिंह, कामरेड जगत राम, कैप्टन शक्ति चंद, हरि चंद चौधरी, जगतार सिंह, राकेश लठ, नरदेव ठाकुर, मुहम्मद इब्राहिम, दिनेश शर्मा व नीलम शर्मा सहित समिति के गैर-सरकारी सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


तीन करोड़ की लागत से बनेगा केंद्र-मुकेश ने कहा कि पिछले ढाई सालों के दौरान ऊना जिला को विकास के कई प्रोजेक्ट मिले हैं, जो यहां की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ नियंत्रण अथॉरिटी बनाकर इस प्रोजेक्ट की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है और घालूवाल में तीन करोड़ की लागत से बाढ़ मॉनीटरिंग सेंटर का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन


500 करोड़ का इंडियन ऑयल प्रोजेक्ट- उद्योग मंत्री ने कहा कि ऊना के रामपुर में 500 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इंडियन ऑयल डिपो का शिलान्यास कभी भी संभावित है। इस डिपो के खुलने से पूरे प्रदेश को ऊना से तेल की सप्लाई होगी और इससे वैट के रूप में सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जिला की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में भी यह डिपो सहायक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडोगा को 112 करोड़, चिंतपूर्णी को 45 करोड़ का प्रोजेक्ट-उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन ढाई वर्षों के दौरान जो तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं, उनमें 112 करोड़ रुपये की लागत से एक औद्योगिक क्षेत्र ऊना जिला के पंडोगा में स्थापित होने जा रहा है। इसकी तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं और पर्यावरण क्लीयरेंस के लिए हाल ही में साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है। वहीं, चिंतपूर्णी उत्तरी भारत का प्रमुख शक्तिपीठ है, जहां लाखों श्रद्धालु हर वर्ष देवी के दर्शन के लिए आते हैं। यहां 45 करोड़ की लागत से आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed