फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   32 years woman died due to eat poison in bangana una himachal

जहरीला पदार्थ निगलने से 32 वर्षीय महिला की मृत्यु

Tue, 15 Feb 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
32 years woman died due to eat poison in bangana  una himachal
32 years woman died due to eat poison in bangana una himachal
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल में एक 32 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ गलती से खा लिया। महिला के परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला के परिजन करीब एक घंटे तक अस्पताल की एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाई महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा के गांव लखरूं की 32 वर्षीय महिला आशा देवी ने गलती से घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला के परिजन गंभीर अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल लेकर आए। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के एक परिजन पिंकू ठाकुर ने बताया कि वह अस्पताल की एंबुलेंस के लिए फोन लगाने के बाद करीब एक घंटे तक उसका इंतजार करते रहे लेकिन एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। कहा कि इससे उनके मरीज को अस्पताल ले जाने में देरी हो गई। अगर समय रहते अस्पताल की एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो उक्त महिला की जान बच सकती थी।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि एक घंटे तक बंगाणा अस्पताल में 108 का इंतजार करना ही उक्त महिला की जान पर भारी पड़ गया। वहीं बंगाणा पुलिस प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का जायजा ले लिया है। कहा कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद उसके परिवार के बयानों को कलमबद्ध किया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed