फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Sun, 26 Aug 2018 10:02 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
rakhi

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। रक्षाबंधन भाई-बहन में स्नेह की डोर से बंधा एक ऐसा पर्व है जिसे विश्वास और प्यार के धागे ने वर्षों से बांधे रखा है। शनिवार को ऊना जिले में राखी का पवित्र त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। इसके साथ-साथ भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भी भेंट किए।

विवाहित स्त्रियों ने मायके जाकर भाई को राखी बांधी। कही खुद भाई ने बहन के घर दस्तक दे राखी बंधवाई। राखी के पवित्र त्योहार पर बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिली। युवतियों को जहां अपने भाई को सुंदर-सुंदर राखी की खरीदारी करते देखा जा सकता था तो युवक अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदने में व्यस्त रहे। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को राखी के पर्व पर निशुल्क आवागमन से निगम की बसों में सुबह से भीड़ देखी जा सकती थी। निगम की इस सुविधा का महिलाओं ने खूब फायदा उठाया।
विज्ञापन


निशुल्क बस सेवा का उठाया लाभ
सरकार की ओर सेस निशुल्क बस सफर की घोषणा का बहनों ने खूब लाभ उठाया। अमूमन निजी बसों में सफर करने वाली युवतियों एवं महिलाओं ने निजी बसों की बजाय सरकारी बसों में आने-जाने को तरजीह दी। सरकार द्वारा घोषित निशुल्क बस सफर की सुविधा का भरपूर लाभ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed