{"_id":"5ab118104f1c1bb3758b679b","slug":"31521555472-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी की बजाए सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं बच्चे: भूप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी की बजाए सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं बच्चे: भूप सिंह
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं। इससे बच्चे सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को पर्याप्त भवन, खेल मैदान, आईसीटी कंप्यूटर लैब और विज्ञान की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा दी जा रही है।
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को सरकार मुफ्त वर्दियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को वर्दी सिलाने के लिए 200 रुपये भी राशि दी जा रही है। आईआरडीपी, एससी, एसटी व ओबीसी श्रेणी के बच्चों को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में अभिभावकों से हर माह 500 से दो हजार रुपये तक की फीस वसूल की जा रही है। भूप सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में एक से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को मुफ्त भोजन देने के साथ एचआटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा सरकार दे रही है।
विज्ञापन