फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 30 को

राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 30 को

Thu, 28 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 30 को
ऊना। देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता ऊना में होगी। नेहरू युवा केंद्र ऊना इस प्रतियोगिता को राजकीय कॉलेज बंगाणा में 30 दिसंबर को आयोजित करेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक जेएस कुन्नर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह जानकारी एनवाईके ऊना के लेखाकार विजय भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये, दूसरा स्थान पाने वाले को दस हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दो लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को एक लाख और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को पचास हजार का पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विजय भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed