{"_id":"5a22e3bb4f1c1bee688bf494","slug":"31512235963-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग से मुख्य बाजार में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग से मुख्य बाजार में जाम
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग के कारण ऊना का मुख्य बाजार जाम होने लगा है। चिह्नित पार्किंग के बजाय सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने से शहर में जाम लग रहा है। खासकर रोटरी चौक से पुराना अस्पताल बाजार और मेन बाजार तक जाम लग रहा है।
शनिवार को दिनभर बाजार मेें जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से खरीदारी करने आए पैदल राहगीरों और अन्य को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, स्थानीय बाजार अतिक्रमण के कारण भी सिकुड़ते जा रहे हैं। हालत ऐसी है कि ऊना शहर के पुराना अस्पताल से लेकर मेन बाजार में रोजाना जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। सड़कों पर रखे व्यापारियों के सामान और बेतरतीब खड़े वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इससे बाहर से खरीदारी करने आ रहे ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अतिक्रमण के कारण आए दिन सड़क हादसे होना भी आम बात हो गया है। जीवन मार्केट और खोखा मार्केट में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण से राहगीरों को भारी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन और नगर परिषद का ध्यान इस ओर नहीं गया है। सड़कों पर फैला सामान पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी मुसीबतों का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ऊषा रानी, सुरेश, सुशील सिंह, पवना कुमारी, त्रिषला देवी का कहना है कि प्रशासन और नगर परिषद को कड़ा संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण पर शिकंजा कसना चाहिए। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी ने कहा कि जल्द ही मुहिम छेड़ी जाएगी और अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा।
नगर परिषद द्वारा वाहनों के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां एक साथ करीब 20 से 25 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। हालांकि यह पार्किंग पेड है, जिसकी वजह से दुकानदार यहां वाहन पार्क करने से कतराते हैं। वहीं, दूसरी पार्किंग रामलीला मैदान के समीप है। बीच बाजार में दोपहिया वाहनों की वजह से भी जाम लग रहा है। खासकर दिन के समय कारों व मालवाहक वाहनों की वजह से कई घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती है।