{"_id":"5a180ba84f1c1b76678bd456","slug":"31511525288-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहलां में साप्ताहिक एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहलां में साप्ताहिक एनएसएस शिविर शुरू
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में शुक्रवार को साप्ताहिक एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल अजय ठाकुर ने बताया कि सात दिवसीय शिविर 30 नवंबर तक चलेगा।
इसमें 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इसमें 27 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं। राममूर्ति ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर स्वयंसेवी राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर देश सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं और दो बड़े गुण सद्भावना और सहयोग सीखते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस छात्रों के लिए समाज सेवा और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सबसे बड़ा मंच है। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवियों में आत्म अनुशासन, समर्पण, सेवाभाव और समता का भाव विकसित होता है।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार और सह प्रभारी कंचन शर्मा ने शिविर में होने वाले कार्यक्रमों और कार्य योजना की जानकारी दी। स्वयंसेवियों से शिविर में अनुशासन से रहकर शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया। दोपहर बाद स्वयंसेवियों ने स्कूल प्रांगण में क्यारियों को संवारा। स्वयंसेवी शिफाली शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर शालू, हरजोत कौर और सुरेश को ग्रुप लीडर का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रवक्ता नीलम शांडिल, वोकेशनल टीचर प्रवीण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन