फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

Wed, 22 Nov 2017 06:56 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
इन्स्योरेंश - फोटो : source

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। मैहतपुर के निकटवर्ती गांव सासन में जसवंत सिंह की विधवा बिमला देवी को बैंक से चार लाख सुरक्षा बीमा की राशि मिली है। बेशक बिमला देवी के पति जसवंत सिंह की मौत से हुई क्षति की पूर्ति कभी नहीं हो सकती लेकिन बीमा योजना के तहत मिली राशि उसके परिवार के लिए बड़ा सहारा बनेगी। बुधवार को बैंक मित्र और स्थानीय पंचायत प्रधान की मौजूदगी में जसवंत सिंह की विधवा बिमला देवी को चार लाख की राशि के दस्तावेज सौंपे।

जानकारी के अनुसार, मृतक जसवंत सिंह ने अपने बचत खाते को 12 और 330 रुपये सालाना प्रीमियम के तहत खुलवा रखा था। कुछ दिनों बाद ही 21 जुलाई 2017 को संतोषगढ़ नगर नरिषद में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करते समय जसवंत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई थी। स्थानीय बैंक मित्र उपासना ठाकुर और पंचायत प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने मृतक की विधवा की मदद के लिए व्यक्तिगत रूप से बीमा राशि दिलवाने के लिए दस्तावेजों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार करवाया।
विज्ञापन


इसके चलते तकरीबन तीन महीनों में ही चार लाख रुपये की बीमा राशि मृतक की विधवा बिमला देवी को दिलवाई गई। मृतक जसवंत सिंह की पत्नी बिमला देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई बेहद कम प्रीमियम की बीमा योजना को जनहित में चलाने के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर सासन के प्रधान सुरेंद्र चौधरी, उपप्रधान महिंद्र पाल, अजय ठाकुर, स्टेट बैंक के टेकिभनकल सुपरवाइजर दीपक भारद्वाज, यशपाल सिंह, जीत कुमार, अश्वनी कुमार, देवी दास, हरमेश चंद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed