फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   31 bottles of country liquor recovered in Basdehra, case registered

Una News: बसदेहड़ा में देसी शराब की 31 बोतलें बरामद, केस दर्ज

Tue, 21 Jan 2025 07:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jan 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
31 bottles of country liquor recovered in Basdehra, case registered
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत बसदेहड़ा में एक दुकानदार से देसी शराब की 31 बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार महिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह थाना मैहतपुर की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित चाय की दुकान चलाने वाला महिंद्र सिंह अवैध शराब बेचने का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और दुकान से 31 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी महिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उससे जुड़े रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed