फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 people not give garbagesnagar parisad una issues notice for all

कूड़ा व शुल्क न देने पर एक माह में 30 लोगों को नोटिस जारी

Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
30 people not give garbagesnagar parisad una issues notice for all
ऊना। शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को घरों का कूड़ा न देने पर एक महीने में 30 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें दुकानदार और परिवार शामिल हैं। नगर परिषद ने घरों और दुकानों का कूड़ा देने के लिए बार-बार अपील की लेकिन उन्होंने कूड़ा नहीं दिया। इस पर यह कार्रवाई की गई है। नप ने चेताया कि अगर कूड़ा नहीं दिया जाता है तो दुकानों या घरों के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों पर लगाम कसने के लिए नगर परिषद सख्त रवैया अपना रही है। ऊना शहर में कुछ माह पूर्व ही डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना को सख्ती से लागू किया है। नगर परिषद की इस प्रकार की कार्रवाई के चलते स्वच्छता सर्वेक्षण में भी नगर परिषद ऊना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शहर में अभी भी कई स्थानों पर गंदगी फैल रही है। कुछ मामलों में लोग कूड़ा तो कर्मियों को दे रहे हैं, लेकिन शुल्क नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर लगाम कसने के लिए अब नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद ऊना में 11 वार्ड हैं। सभी वार्डों में डोर टू डोर गारबेज क्लेक्शन योजना लागू है। इसके लिए विशेष वाहन भी खरीदे गए हैं, लेकिन कुछ जगहों पर लोगों की तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा है। ये लोग नगर परिषद कर्मचारी को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये लोग खुले में कचरा फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
नगर परिषद क्षेत्र में डोर टू डोर गारबेज योजना लागू की गई है। शहर के कुछ लोग और कारोबारी सफाई कर्मचारियों को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। मतलब साफ है कि वे यहां-वहां कूड़ा फेंक रहे हैं। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं ताकि ऊना को स्वच्छ बनाया जा सके।
-आशुतोष, सेनेटरी इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed