फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 long routes remain closed, buses run on 75 local routes

30 लांग रूट रहे बंद, 75 लोकल रूटों पर दौड़ी बसें

Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
30 long routes remain closed, buses run on 75 local routes
ऊना बस स्टैड़ में खाली पड़ा चंडीगढ़ दिल्ली काउंटर। - फोटो : Una
ऊना। भारत बंद का असर सोमवार को परिवहन सेवाओं पर देखने को मिला। आईएसबीटी ऊना से बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों के पहिए पूरी तरह से जाम रहे। वहीं बाहरी राज्यों से भी ऊना के लिए कोई बस नहीं आई। हालांकि 75 लोकल रूटों पर बसें चलीं। इस दौरान लोकल रूटों पर चलने वाली निजी बसें भी अपने अपने समय पर चलती रहीं। इस दौरान बस स्टैंड पर बाहरी राज्यों को जाने वाली सवारियां भी काफी कम संख्या पर नजर आई।
विज्ञापन

दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाले कुछ यात्री सुबह बस स्टैंड पहुंचे। पंजाब में बंद के चलते ऊना से एचआरटीसी ने बसें नहीं चलाई। इसके कारण यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। टैक्सी भी पंजाब की ओर रवाना नहीं हुई। इसके कारण नंगल, पंजाब, होशियारपुर, चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ जिले के लोकल रूटों पर बसों की आवाजाही पूर्ण रूप से जारी रही। एचआरटीसी के जिला में करीब 75 रूट हैं जिन पर बसें चलती रही। इसके अलावा निजी बसें भी अपने रूटों पर चलती रही।
विज्ञापन

सरहदी जिला होने के कारण आवाजाही में लोगों को दिक्कतें पेश आई। बता दें कि रोजाना हजारों लोग एचआरटीसी बसों में पंजाब के लिए सफर करते हैं। दूसरी तरफ पंजाब से भी ऊना जिले में कामकाज के लिए लोग आते हैं। अधिकतर लोग सार्वजनिक परिवहन के जरिये ही इधर-उधर पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार को यह बंद रहने के कारण मुश्किलें पेश आईं। इस संबंध में एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार धीमान ने बताया कि भारत बंद के चलते अंतरराज्यीय रूटों पर बसें नहीं चल पाई हैं। इसके अलावा लोकल रूटों बसें पहले की तरह चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed