{"_id":"68f7d149a9eeeceede0d77aa","slug":"30-local-routes-are-missed-due-to-the-operation-of-special-buses-causing-inconvenience-to-the-public-una-news-c-93-1-una1002-169510-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्पेशल बसों के संचालन में 30 लोकल रूट मिस, जनता हुई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्पेशल बसों के संचालन में 30 लोकल रूट मिस, जनता हुई परेशान
Wed, 22 Oct 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Oct 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
ऊना। त्योहारी सीजन में आम जनता के आवागमन को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम ने प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के लिए 50 के करीब अतिरिक्त स्पेशल बसों का संचालन किया जिसके चलते ऊना जिले में 30 लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया गया। अतिरिक्त स्पेशल बसों के संचालन के दौरान प्रभावित हुए लोकल रूटों में आमजन को असुविधा हुई। बाहरी राज्यों में रह रहे लोगों को आवागमन काफी राहत मिली है।
निगम की ओर से इस त्योहारी सीजन में दिल्ली, चंडीगढ़, होशियारपुर के अलावा नालागढ़-बद्दी के लिए अतिरिक्त विशेष बसों का संचालन किया गया तो वहीं दूसरी ओर दीपावली के बाद बस अड्डा ऊना में भी यात्रियों की भीड़ नजर आई। मंगलवार के दिन ऊना बस अड्डा यात्रियों से भरा पड़ा होने की सूरत में निगम की बसों का संचालन पर्याप्त रूप से हुआ। वहीं दूसरी ओर सुबह 8:00 बजे एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों ने विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद बसों को विभिन्न रूटों पर संचालित करने के लिए रवाना किया। वहीं जिला के विभिन्न रूटों पर भी बसों का नियमित तौर पर संचालन मंगलवार को होता नजर आया है।
निगम के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश कुमार का कहना है कि त्योहारी सीजन में 50 के करीब अतिरिक्त स्पेशल बसों का संचालन ऊना से बाहरी राज्यों और अन्य जिलों के लिए आम जनता का आवागमन सुगम बनाने के लिए किया गया। इसके चलते 30 के करीब लोकल रूट भी मिस करने पड़े हैं। कुछ यात्रियों को असुविधा पेश आई होगी लेकिन बाहरी राज्यों से आमजन का आवागमन सुगम बनाने के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तमाम रूटों पर समयसारणी के हिसाब से बसें नियमित रूप से चलेंगी।