{"_id":"69bc47df53d748aa4b03abc4","slug":"30-hotels-and-eateries-were-raided-and-four-domestic-gas-cylinders-were-seized-una-news-c-93-1-ssml1048-185259-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 30 होटल-ढाबों में दी दबिश, चार घरेलू गैस सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 30 होटल-ढाबों में दी दबिश, चार घरेलू गैस सिलिंडर जब्त
Fri, 20 Mar 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गगरेट में दुकानों का निरीक्षण करते हुए।संवाद
ऊना। कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी के बीच घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। शिकायतों के आधार पर वीरवार को विभागीय टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार और निरीक्षक रजनी कालिया के नेतृत्व में टीम ने चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे रेस्टोरेंट, होटल, आईएसबीटी परिसर की चाय की दुकानों समेत 30 खाद्य प्रतिष्ठानों में छापा मारा। बारिश के बीच हुई इस कार्रवाई में कारोबारियों को घरेलू सिलिंडर छिपाने का मौका तक नहीं मिल पाया। टीम ने जांच के दौरान चार घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कमर्शियल सिलिंडरों की कमी के चलते कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह का दुरुपयोग नियमों का उल्लंघन है और इससे आम उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने यह अभियान शुरू किया है। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों से घरेलू सिलिंडर बरामद कर जब्त किए गए हैं। साथ ही कारोबारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे व्यावसायिक कार्यों में केवल कमर्शियल गैस सिलिंडरों का ही उपयोग करें। बता दें कि खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज कौशल की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए हैं और कार्यालयों से निकलकर धरातल पर कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने कारोबारियों को चेताया है कि जिला के अंब, गगरेट, घनारी, बंगाणा लठियाणी, जोल, बडूही, मैहतपुर, हरोली, दुलैहड़, मुबारिकपुर, टाहलीवाल, चिंतूपर्णी, भरवाईं, दौलतपुर बाजारों में भी दबिश दी जाएगी।
जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) राजीव शर्मा ने बताया कि वीरवार को जिलेभर में निरीक्षण अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर पहली बार उल्लंघन पाए जाने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।