फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 corona positives found in record 2030 sampling, Health is making continuous efforts to increase the sampling of corona in the district.

रिकॉर्ड 2030 सैंपलिंग में मिले 30 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 07 Jun 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
30 corona positives found in record 2030 sampling,  Health is making continuous efforts to increase the sampling of corona in the district.
ऊना। जिला में कोरोना की सैंपलिंग को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य लगातार प्रयास कर रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला में अब तक के सर्वाधिक 2030 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 30 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जिला में लिए गए 1697 रैट टेस्ट में 25 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में जिला के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रैट टेस्ट की 1.47 और आरटीपीसीआर की पॉजिटिविटी दर 2.30 प्रतिशत रही ।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला भर में हर परिवार से एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। सोमवार को जिला में अब तक के सबसे अधिक 2030 कोरोना सैंपल की जांच की गई। इस कड़ी में स्वास्थ्य खंड अंब के तहत 322 सैंपल में सात, स्वास्थ्य खंड बदसेहड़ा के तहत 371 सैंपल में शून्य, स्वास्थ्य खंड गगरेट के तहत 422 में दस, स्वास्थ्य खंड हरोली के तहत 362 में तीन, स्वास्थ्य खंड थानाकलां में 144 में से एक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 76 सैंपल में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कुल पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला में सर्वाधिक 2030 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed