फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2.80 lakh saplings will be planted in Una forest division during monsoon season

Una News: ऊना वन मंडल में मानसून सीजन में रोपे जाएंगे 2.80 लाख पौधे

Tue, 08 Jul 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
2.80 lakh saplings will be planted in Una forest division during monsoon season
61 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण, लगाए जाएंगे 13 प्रजातियों के पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। वन मंडल ऊना में इस मानसून सीजन के दौरान 2 लाख 80 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों में जामुन, शीशम, खैर, आंवला और दरेक सहित कुल 13 प्रजातियां शामिल हैं। डीएफओ सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के चलते मिट्टी में पर्याप्त नमी है, जो पौधरोपण के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।
सुशील कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 61 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। जुलाई और अगस्त में 54 हेक्टेयर जमीन पर बड़े और 7 हेक्टेयर पर छोटे पौधे लगाए जाएंगे। राजीव गांधी संवर्द्धन योजना के अंतर्गत जिले के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की मदद से यह पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए 17 स्वयं सहायता समूहों का चयन किया गया है। इनके माध्यम से 28 हजार 800 पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण के बाद पौधों की देखरेख का कार्य भी महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा और फेंसिंग का कार्य विभाग की ओर से होगा। इसके अलावा पिछले सीजन में किए गए पौधरोपण का मेंटेनेंस कार्य भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिन पौधों का विकास नहीं हुआ हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी जगह नए पौधे रोपित किए जाएंगे। इस कार्य के लिए कुल 83 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि किसानों को अपनी निजी भूमि पर पौधे रोपित करने के लिए 88000 खैर के पौधों का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा। एक पेड़ मां के नाम योजना के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्कूलों में 50 हजार पौधे और स्वास्थ्य संस्थानों में 5000 पौधे रोपित किए जाएंगे। पीपल, बिल, बरगद और शामिंग के 5000 पौधे भी रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed