फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   25,000 devotees paid obeisance at the Chintpurni shrine and prayed for happiness and prosperity.

Una News: चिंतपूर्णी दरबार में 25000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर की सुख-समृद्धि की कामना

Sun, 28 Jun 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
25,000 devotees paid obeisance at the Chintpurni shrine and prayed for happiness and prosperity.
मां चिंतपूर्णी दरबार में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
छुट्टियों के दिन बढ़ी भीड़, तीन से चार घंटे कतार में इंतजार कर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छुट्टियों के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। दर्शन के लिए लंबी कतारें लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच गईं। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना रहा, जबकि दोपहर में उमस और गर्मी ने भी श्रद्धालुओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन

इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मंदिर परिसर लगातार माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की गईं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed