फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2.30 crore will be spent in horticulture in the district: Jatin Lal

बागवानी में जिले में व्यय होंगे 2.30 करोड़ : जतिन लाल

Tue, 31 Dec 2024 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
2.30 crore will be spent in horticulture in the district: Jatin Lal
किसानों को 4 हेक्टेयर भूमि पर पौधशाला विकसित करने के लिए मिलेंगे 40 लाख
विज्ञापन

डीसी ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जिलास्तरीय बैठक में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत आगामी वित्त वर्ष में फल, सब्जी व पुष्प उत्पादन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऊना जिले में करीब 2.30 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


उपायुक्त ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को फल, फूल, मशरूम, शहद व सब्जी उत्पादन की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। किसानों को राज्य के भीतर व बाहर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आने-जाने व ठहरने की निशुल्क व्यवस्था भी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त सिंचाई संरचना, कृषि उपकरण व मशीनरी खरीद, उन्नत बीज व पौधे, उर्वरक व कीटनाशक दवाइयों इत्यादि कृषि से संबद्ध गतिविधियों के सृजन व खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान राशि भी दी जाती है। इस मिशन के तहत किसानों को 4 हेक्टेयर भूमि पर उच्च तकनीक पौधशाला की आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए 40 लाख जबकि एक हेक्टेयर क्षेत्र में लघु पौधशाला लगाने के लिए 7.5 लाख रुपये के ऋण सुविधा के साथ-साथ 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। पॉलीहाउस के निर्माण के लिए 50 प्रतिशत अनुदान राशि के रूप में प्रदान की जाती है। जबकि, 8 वीएचपी से अधिक की क्षमता के पावर टिल्लर खरीद पर 75 हजार रुपये तथा इससे कम क्षमता के टिल्लर पर 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। किसानों को मशरूम उत्पादन इकाई व खाद निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 8 लाख रुपये तक अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed