फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   र्मी की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज

र्मी की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज

Tue, 27 Mar 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
र्मी की दस्तक से बदला मौसम का मिजाज
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले में गर्मी की दस्तक से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब दिन में गर्मी महसूस होनी शुरू हो गई है। जिले में बदले इस मिजाज से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले का तापमान 36 डिग्री तक जा पहुंचा है। हालांकि, सुबह-शाम के समय मौसम सुहावना है। लोग ज्यादातर सुबह और शाम को ही घूमने के लिए निकल रहे हैं। दिन को बाहर निकलने से लोग परहेज करने लगे हैं। जैसे-जैसे जिले में गर्मी बढ़ रही है, लोग गर्मी से बचने के लिए भी इंतजाम करने लग पड़े हैं। अभी तक लोगों ने गर्मी से बचने के लिए पंखे और एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मार्केट में भी कूलर, एसी, कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड में इजाफा हो गया है। बाजार में भी लोग गन्ने का रस सहित अन्य शीतल पेयजल पीकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। इस सीजन का मंगलवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। दिन में गर्मी होने के चलते लोगों को स्वेटर और जैकेट छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। होली पर्व के बाद ही मौसम ने करवट बदल ली है। अब लोग समर सीजन के कपड़ों की तरफ हो गए हैं। उधर, मौसम विभाग के अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि मंगलवार को जिले का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed