फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी के दान पात्रों से नगद चढ़ावे में कमी

चिंतपूर्णी के दान पात्रों से नगद चढ़ावे में कमी

Sat, 20 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी के दान पात्रों से नगद चढ़ावे में कमी

अमन शर्मा

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के पूरे साल के नगद चढ़ावे में इस बार भारी कमी दर्ज की गई है। 2016 में मंदिर के दान पात्रों से प्राप्त नकद चढ़ावे के मुकाबले 2017 में 16 लाख की कमी हुई है। 2013 से साल 2016 तक मंदिर के नकद चढ़ावे में लगातार वृद्धि हुई है लेकिन 2017 में यह नकद चढ़ावा 16 लाख रुपये कम हो गया। चिंतपूर्णी मंदिर में कुल दस दान पात्र लगे हैं जिनमें मां के भक्त लाखों रुपये की धनराशि चढ़ाते हैं।

इन्हीं दानपात्रों से 2017 में मंदिर न्यास को नकद चढ़ावे के रूप में कुल नकद धन राशि 24 करोड़ 55 लाख 27 हजार 900 रुपये प्राप्त हुई जबकि 2016 में मंदिर न्यास को कुल नकद चढ़ावे के रूप में 24 करोड़ 72 लाख 22 हजार 468 रुपये मिले थे। यानी एक साल में 2017 में मंदिर का नकद चढ़ावा 16 लाख 92 हजार 568 रुपये कम हुआ। 2013 से 16 तक मंदिर न्यास का नकद चढ़ावा लगातार बढ़ता रहा लेकिन 2017 में 16 लाख रुपये कम हो गया।
विज्ञापन


मंदिर न्यास के अनुसार साल 2013 में न्यास को नकद चढ़ावा 23,0182932, साल 2014 में 23,7,253313, 2015 में 24,4456701, 2016 में 24,7220468, 2017 में 24,5527900 रुपये प्राप्त हुआ। साल 2013 के मुकाबले साल 2014 में 70 लाख के करीब नकद चढ़ावा बढ़ा। 2015 में चढ़ावे में फिर वृद्धि हुई और नकद चढ़ावे में 72 लाख की वृद्धि हुई। 2016 में भी वृद्धि का क्रम जारी रहा और चढ़ावा बढ़ा लेकिन पहले से कम।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में 27 लाख चढ़ावा बढ़ा लेकिन 2017 में चढ़ावा बढ़ने के बजाय कम हो गया। 2017 में चढ़ावे के कम होने का कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी, नोटबंदी का प्रभाव, जीएसटी बताया जा रहा है। हालांकि मंदिर न्यास को सभी स्रोतों से पिछले साल करीब पौने 35 करोड़ की आमदनी हुई लेकिन न्यास 2015 के अपने ही रिकॉर्ड को छूने में कामयाब नहीं हो पाया। 2015 में न्यास की कुल आमदनी 36 करोड़ थी।

2017 में न्यास की आय 34,72,91297 रुपये थी जो 2016 की तुलना में 1,35,30499 रुपये अधिक है। 2015 में न्यास सबसे अधिक आमदनी का रिकॉर्ड बनाया था। 2015 में 36,47,14071 रुपये रही थी। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त नकद चढ़ावे में इस बार कमी दर्ज की गई है। हालांकि न्यास की कुल आय पौने पैंतीस करोड़ के करीब रही जो कि 2016 के मुकाबले बढ़ी है।


भक्तों ने चढ़ाया सोना-चांदी
2017 में मां के दरबार में चार किलो 790 ग्राम, 550 मिली ग्राम सोना और दो क्विंटल 916 ग्राम 45 मिली ग्राम चांदी भी भक्तों ने मां के चरणों मे अर्पित की है। 2016 में सोना चार किलो 539 ग्राम 6 मिलीग्राम, चांदी दो क्विंटल 30 किलो 763 ग्राम चढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed