फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दिव्यांगता दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम

दिव्यांगता दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम

Tue, 28 Nov 2017 09:49 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगता दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर दो, तीन दिसंबर को प्रेमाश्रम ऊना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमोत्कर्ष, व्यवसायिक पुनर्वास केंद्र, जिला विकलांग संघ और प्रेमाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय समारोह किया जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।

इस बैठक में हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना सरोज पाठक, हरोली से कुलदीप सिंह दयाल, उपनिदेशक वीआरसी ऊना वीके पांडेय, प्रतिनिधि आश्रय संस्थान देहलां केपी सूद, सिस्टर विंसी, कांता ठाकुर, ऊषा वशिष्ठ, रमन कुमार, विकलांग संघ के पदाधिकारी राजीव कुमार और सरोज रानी मौजूद रहे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि दो दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से 12 बजे तक प्रेमाश्रम ऊना में चित्रकला और खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिन दिव्यांगों को चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी नहीं किए हैं, उनके दो दिसंबर को ऊना अस्पताल में चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। इस दिन चिकित्सा बोर्ड ऐसे दिव्यांगों के विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करेगा जिन्होंने अभी तक अपने विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बनवाए हैं। इच्छुक दिव्यांग जनों को विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण, राशन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ लाने होंगे। तीन दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे विश्व दिव्यांगता दिवस प्रेमाश्रम ऊना में मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed